बाजार के मोहम्मदाबाद चिरैयाकोट मार्ग पर स्थित डाक घर के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक चला रहा युवक, किशोर और उसकी चाची तीनों घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार भी मामूली रूप से घायल हो गया, वह बाइक सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से तीनों को इलाज के लिए आजमगढ़ ले जाया गया। आजमगढ़ जनपद के इब्राहिमपुरा गांव निवासी आलोक गोड़ (30) बाइक से अपनी चाची इंदु (40) और पांच वर्षीय बालक आयुष को लेकर रिश्तेदारी गया हुआ था। रविवार की दोपहर वह वापस चिरैयाकोट होते हुए घर जा रहा था कि चिरैयाकोट में डाकघर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस घटना में महिला सहित तीन घायल हो गए।