फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पनाथ राय की जयंती पर वनदेवी में होगा मुख्य समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्व. कल्पनाथ राय की जयंती पर मंगलवार को मुख्य समारोह महारानी संस्कृत महाविद्यालय वनदेवी के प्रांगण में होगा। इस अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संबोधित करेंगे। इसके साथ ही अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वय डॉ. आजम बेग, कांग्रेस समन्वय विभाग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह जयंती सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए तैयारी बैठकें कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक माधवेंद्र बहादुर सिंह विधानसभा के रतनपुरा और परदहा ब्लॉक एवं शहर के विभिन्न वार्डों में जन संपर्क करके कांग्रेस जनों को जिम्मेदारी सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले डॉ. सुधा राय के आवास पर सुबह आठ बजे स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 8:30 बजे उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर, पतिला में 9:30 बजे रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुदुही, 10 बजे कोपागंज और 10:30 बजे जिला अस्पताल में स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 11:30 बजे वनदेवी में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें