फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सदर तहसील में 13 विभाग के अधिकारी, कर्मचारी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मधुबन। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिले के विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों में 202 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें 24 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 13 विभाग के अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मधुबन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 70 शिकायतें आई, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। पांच शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया।
कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 29, पुलिस विभाग, विकास विभाग की 10-10, चकबंदी विभाग से 9 और शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। संपूर्ण समाधान पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मधुबन अवधेश कुमार चौहान, तहसीलदार, सहित समस्त जनपद,तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। दो का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इसमें 13 विभाग से अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सीआरओ ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
घोसी: अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को घोसी तहसील में 34 मामले आए। मौके पर मात्र तीन मामलों का ही समाधान हो सका। घोसी तहसील क्षेत्र के मुहम्मदाबाद सिपाह निवासी इशरावती देवी ने शिकायत किया कि वर्ष 2022 से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। जिसका मौके पर ही केवाईसी कराकर समाधान किया गया।
पतिला जमीन पतिला गांव निवासी रामप्रवेश, सरवन, दिनेश, विशाल, नीबूलाल, रामनिवास प्रजापति ने नाली नहीं होने से नाबदान के पानी बहने की शिकायत किया। जिसका जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा, विशाल यादव , प्रभारी निरीक्षक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
मुहम्मदाबादगोहना: मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में मुहम्मदाबादगोहना तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 28 मामले आए। मौके पर तीन मामलों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें