फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िजले में नौ संक्रमित मिले संख्या पहुंची 2480 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को अलग अलग जांचों में कोरोना के नौ नए मरीज मिले। इसमें तीन लोग मधुबन के निवासी है। नए मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2480 पहुंच गई। जबकि 2258 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके है। वहीं 29 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1194 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें सात लोग संक्रमित मिले, वहीं लैब से आई 641 रिपोर्ट में कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली। जबकि ट्रूनांट जांच में दो लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले के डॉ. रामलाल गली से एक, मधुबन से तीन, घोसी से एक, कैथोली से एक, एक एलआईसी गली से एक, मादीसिपाह से एक, खिरिया रानीपुर से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 2480 हो गई है। सकारात्मक बात है कि 2258 मरीज ठीक हो चुके है।जबकि 29 मरीजों की मौत हो चुकी है।वहीं 193 सक्रिय संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें 154 होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे है। जानकारी दी कि अब तक 69 हजार 726 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया है। इसमें 1410 व्यकित संक्रमित मिले है। जबकि 46 हजार 240 लोगों का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। इसमें 42 हजार 516 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें 41 हजार 508लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। वहीं 3 हजार 724 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें