फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादर एक्स. निरस्त होने से हलाकान रहे यात्री

Wed, 24 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इटारसी जंक्शन के आरआरआई पैनल के जल जाने रेल परिचालन प्रभावित है। मंगलवार को मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, गोदान एक्सप्रेस भी दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन



मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब यात्रियों को पता चला कि दादर एक्सप्रेस अप निरस्त है, तो यात्रियों के पसीने छूट गए। दूर दराज से मुंबई जाने के लिए मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।


ट्रेन निरस्त होने की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन मास्टर ने उन्हें टिकट के पैसे वापस लेने के लिए मेमो टिकट काउंटर बनाया। इसके बाद सभी आरक्षण में जाने वाले यात्रियों ने अपने टिकट का पैसा वापस लिया। वहीं, गोदान एक्सप्रेस के दो घंटे लेट आने से यात्रियों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन



 बीते कई दिनों से इटारसी जंक्शन पर आरआरआई पैनल खराब होने के कारण दर्जनों ट्रेने निरस्त होने से  रेलवे विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सूत्रों की माने तो इटारसी जंक्शन के आरआरआई पैनल को सही होने में लगभग दो हफ्तों से ज्यादा लग सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें