फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोलीकांड के मामले की जांच में लापरवाही, आईओ दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोपागंज, मऊ। क्षेत्र के सोड़सर गांव में नौ महीने पहले गेहू्ं काटने के विवाद में हुए गोलीकांड मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक भास्कर राय की ओर से लापरवाही मिलने पर एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। घटना 17 अप्रैल 2025 की रात 9:30 की है। एक व्यक्ति को गोली तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 17 अप्रैल की रात सूर्यभान यादव की गेहूं की मड़ाई होनी थी, इसके लिए उसने भतीजे मनीष को ट्रैक्टर लाने को कहा था। रात में जब मनीष सूर्यभान के खेत में नहीं पहुंचा और ट्रैक्टर लेकर दूसरी जगह चला गया। इतनी देर में बारिश हुई और गेहूं की फसल भीग गई। इससे आक्रोशित होकर सूर्यभान और मनीष में बहस होने लगी। इतने में मनीष के भाई अभिषेक यादव को किसी ने तमंचे से गोली मार दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अंचल यादव की तहरीर पर सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मौके से तमंचे और कारतूस भी बरामद किया था। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना में लापरवाही करने की पीड़ित पक्ष ने शिकायत की थी। इसके अलावा उपनिरीक्षक पर अच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने का भी आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें