फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: दुआ के लिए उठे सैकड़ों हाथ, मस्जिद- ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज; गले मिल एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

Thu, 11 Apr 2024 08:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में हर्षोल्लास से ईद का पर्व मनाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह सभी ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
Eid 2024 - फोटो : पुनीत श्रीवास्तव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद पर्व पर जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओ ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे मऊ शहर के पहाड़पुर ईदगाह और औरंगाबाद ईदगाह में मुस्लिम बंधुओ ने  ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दिया। 

विज्ञापन




ईद पर पर जहां बड़े एक दूसरे को मुबारकबाद दिए वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ईद पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के मध्य नजर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के पहाड़पुरा ईदगाह में नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी तो वही औरंगाबाद ईदगाह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें