फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगवा ड्रेन टूटा, कई गांव के डूबने का बढ़ा खतरा:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा क्षेत्र के नगवां गांव के पास रविवार की रात तीन स्थानों पर ड्रेन टूट जाने से नगवां सहित आसपास के गांवों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। ड्रेन में बहाव तेज है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। गाढ़ा ताल का पानी नगवां ड्रेन से निकलते हुए सीता कुंड तक जाता है और वहां से तमसा में गिरता है। सीताकुंड का रेगुलेटर बंद है। इसी बीच नगवां गांव के समीप ड्रेन पानी के दबाव से रविवार की रात तीन स्थानों पर टूट गया।
विज्ञापन

सीता कुंड का रेगुलेटर बंद होने के कारण नगवां ड्रेन का सारा पानी आस-पास के गांवों में फैल रहा है। ड्रेन से पानी का बहाव तेज रहने से क्षेत्र के नगवां, अगरपुर, बाछपुर, होरो की मठिय, दतौड़ा सहित विभिन्न गांवों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी हैं। परमात्मानंद सिंह, बुद्धिराम, क्षत्रधारी सिंह, राजनारायण सिंह का कहना है कि प्रत्येक वर्ष किसानों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है, लेकिन बाढ़ समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। विभागीय अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। ड्रेन टूटने के दूसरे दिन मरम्मत कराया जाना तो दूर अधिकारियों ने जायजा तक नहीं लिया है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें