फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों के जल्द खुलेगा नगरपालिका का ऑडिटोरियम: नगरपालिका चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के बकवल स्थित पालिका कम्युनिटी हाल को सुसज्जित कर ऑडिटोरियम के रुप में परिवर्तित करने का कार्य तीव्र गति से जारी है। बहुत जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कर आवाम को समर्पित कर दिया जाएगा। पालिका कम्युनिटी हाल में निर्मित हो रहा ऑडिटोरियम नगर का पहला ऑडिटोरियम होगा।
विज्ञापन

उक्त बाते बुधवार को वार्ड नंबर 27 में लाखों की लागत से कराए गए विकास कार्यो लोकार्पण के समय वार्डवासियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि नगर के विकास को आगे बढ़ाना और नगरवासियों को हर प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरा मुख्य लक्ष्य है। कहा कि सफाई को बेहतर बनाने के लिए हम तत्पर हैं। जब कूड़ा उठा लिया जाता है तो आप अपने घरों से कूड़ा बाहर न निकाल कर अपने घरों में ही रखें। अगली सुबह हमारे सफाई कर्मी आपके घरों से एकत्र कर लेंगे। इससे पूरे दिन नगर साफ सुथरा बना रहेगा। इस मौके पर वार्ड सभासद नसीम अहमद, विपिन कुमार सिंह, हफीजु़र्रहमान, मास्टर इकबाल, मौलवी रफीक, एजाज नेता, रहमतुल्लाह, गनी अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें