पुलिस के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया स्थित और जिलाधिकारी आवास के पीछे गाटा संख्या-6 रकबा 4.5 हेक्टेयर भूमि (11 एकड़ से अधिक भूमि) पर बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी द्वारा ध्वस्त करा दिया।
गाटा संख्या-6 जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 करोड़ से अधिक है। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन का कहना था कि जिले में किसी भी अपराधी को किसी भी प्रकार का संरक्षण देने वाले व्यक्ति अथवा उनसे संरक्षण पाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष सराय लखंसी, इंजीनियर विनियमित क्षेत्र शामिल रहे।