फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दर्दनाक हादसा: रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर के एंगल से टकराई बाइक, युवा ठेकेदार की मौत

Fri, 31 Dec 2021 11:58 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

 मऊ के शमशाबाद गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह (36) पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण की कार्यदायी संस्था में ठेकेदार है। बीती रात प्लांट से घर आने के दौरान  सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।  
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर के एंगल से टकराने के बाद बाइक सवार युवा ठेकेदार की मौत हो गई। हादसा बीती रात करीब 10 बजे हुआ। मृतक के छोटे भाई भाजपा के सक्रिय नेता हैं। हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार को मृतक के गांव में मातम पसर गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह (36)  पुत्र शशि प्रकाश सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण की कार्यदायी संस्था में ठेकेदार है। गुरुवार रात निर्माण प्लांट से अपना हिसाब-किताब कर बाइक से घर लौट रहा था। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के शहीद चौराहा से मात्र 50 मीटर दक्षिण पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर पर जहां रेलवे द्वारा लोहे का एंगल लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है।

वहां अजीत की बाइक सड़क में बने गड्ढे में उछलकर अनियंत्रित हो गई और सीधे लोहे के एंगल से टकरा गई। दुर्घटना में अजीत को सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल से पहले परिवार को मिला ना भूलने वाला गम

अजीत का परिवार मऊ शहर में रहता है। जबकि वो प्रतिदिन ठेके के कार्य से जमुई गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस प्लांट पर आता था। किसे पता था कि नया साल इस परिवार के लिए मुसीबतों का पहाड़ लेकर आएगा। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अखंड प्रताप सिंह भाजपा नेता है। क्षेत्र में इस परिवार का नाम है।  अजीत की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव शमशाबाद में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें