फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा में सक्रिय नेता थे मोतीलाल वोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ख्वाजाजहांपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को शोकसभा हुई। इसमें कांग्रेेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि मोतीलाल वोरा का निधन दुखद है। मोतीलाल वोरा जन सेवा में सक्रिय नेता थे। वे कांग्रेस की विचार धारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे। वहीं घनश्याम सहाय ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा उम्र के इस पड़ाव तक भी राजनीतिक जीवन और जन सेवा में सक्रिय थे। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा समेत राजकुमार राह, धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश ठाकुर, अकरम प्रेमियर, संजय यादव, शीला भारती, नेसार अहमद, रमेश पांडेय, छोटे लाल राम, प्रेमचंद्र चौहान, शिवाजी कन्नौजिया, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुशवाह, शैलेंद्र सिंह, संपत मौर्या, चंपा राजभर, रफी अतहर, शशिकांत राय, वकील अहमद, संजय चौहान आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें