फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सपा नेता को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। युवा सपा नेता राजविजय यादव और उसके साथी दीपक चंद्रा को को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे उनके घरों से गिरफ्तार कर ले कोतवाली ले गई। दिन भर कोतवाली में बिठाए रखने के बाद पुलिस ने सीएम योगी के चले जाने के बाद शाम पांच बजे छोड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस सुबह सपा नेता राजविजय यादव के घर पहुंची। पुलिस ने उससे कहा कि तुुम सीएम को काला झंडा दिखा सकते हैं इसलिए आपको कोतवाली चलना होगा। पुलिस ने राजविजय के साथी दीपक चंद्रा को भी उसके घर से उठा ले गई। पुलिस ने दीपक चंद्रा को कुछ देर बाद छोड़ दिया लेकिन राज विजय को दिन भर कोतवाली में बैठाए रखा।
पुलिस ने पंकज उपाध्याय को भी उसके घर से उठा ले गई थी। पंकज ने बताया कि पुलिस को शंका थी कि ये युवा सपा जन सीएम को काले झंडे दिखा सकते हैं। सपा नेता राजविजय ने कहा कि यह सरकार किसान, नौजवान,गरीब, आम जनमानस की सरकार नहीं है। कहा कि यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है जिसमें लगातार महंगाई बढ़ रही है, इस सरकार ने गैस सिलेंडर की सब्सिडी खत्म कर दिया, किसान विरोधी कानून बनाया गया आज नौजवान बेरोजगार हैं, यह सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन वादों को पूरा करने में पूर्ण रूप से असफल है। कहा कि सरकार ने किसान नौजवान महिलाओं आम जनमानस को ठगने और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें