मऊ। दुबारी क्षेत्र के मधुबन-परसिया सड़क निर्माण के दौरान दुबारी के मटियरा पुरवा के पास जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई के दौरान जल निगम से बिछाई गई पाइप लाइन फट गई है। इससे एक बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। फसल नष्ट होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। आला अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। दुबारी ओवर हेडटैंक क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों में जलापूर्ति की जाती है।
क्षेत्र के मधुबन-परसिया सड़क निर्माण के दौरान दुबारी के मटियरा पुरवा के पास जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई के दौरान जल निगम से बिछाई गई पाइप लाइन फट गई है। इससे आसपास के किसानों की गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। उपभोक्ताओं का कहना था कि पाइपलाइन फट जाने से पानी बह जाने से घरों में लगी टोटियों तक पानी नहीं पहुुंच पा रहा है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। इस बाबत जल निगम के अवर अभियंता सत्येंद्र कौशल का कहना है कि शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।