फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक के 15 गांवों में शौचालयों और पंचायत भवनों के लिए निकाले गए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के भंग किए जाने के बाद प्रशासकों के कार्यकाल के दौरान 25 दिसंबर से 26 मई के बीच रतनपुरा ब्लाक के केवल 15 गांवों के सामुुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों के निर्माण के लिए ग्राम निधि खातों से धन निकाला गया। इस बजट से केवल दो गांवों में हैंडपंप मरम्मत पर रुपये खर्च किए गए हैं। शौचालय और पंचायत भवनों के निर्माण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में थे। इन दोनों कार्यों के लिए ही ग्राम निधि खातों से रकम निकालने की गाइडलाइन थी। इन दोनों के अलावा किसी अन्य कार्य के लिए डीएम की पूर्व अनुमति के धन निकासी पर रोक थी।
विज्ञापन

25 दिसंबर की आधी रात से कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद ग्राम पंचायतों को भंग कर दिया गया। तब से ग्राम प्रधानों की शक्तियां ब्लाकों के एडीओ पंचायत के अधीन आ गईं। शासन ने इस दौरान केवल सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन के निर्माण कराने की अनुमति दी थी। शासन से खातों में आए धन को सचिवों द्वारा एक्सेप्ट किया गया। बीबीपुर में सामुदायिक शौचालय के लिए 95214 इटौरा में सामुदायिक शौचालय के लिए 124505, जमालपुर बुलंद में सामुदायिक शौचालय के लिए 11345, खालिसपुर में सामुदायिक शौचालय के लिए114453, लसरा में सामुदायिक शौचालय के लिए 421663 ,मेऊडी कला में सामुदायिक शौचालय के लिए45380 मिश्रवली में सामुदायिक शौचालय के लिए13020, नगंवा में पंचायत भवन मरम्मत के लिए 247148, परमानंद पट्टी में सामुदायिक शौचालय के लिए127900, पीपरसाथ में सामुदायिक शौचालय के लिए 240627 और पंचायत भवन के लिए 149127, रजडीहा में सामुदायिक शौचालय के लिए 168477, पहदेवाजीत में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन और हैंडपंप मरम्मत के लिए 157 92, दतौड़ा में हैंडपंप मरम्मत में 30220, देवदह गांव में सामुदायिक शौचालय के लिए 25785, ठैंचा गांव में पंचायत भवन निर्माण में 249498 रुपयों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें