मऊ। दक्षिणटोला थाने की पुलिस सहरोज पेट्रोल पंप के पास से दो जुलाई को मोबाइल लूटकर भागने वाले आरोपी को नेमतलूपुर मोड़ के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अभिषेक यादव कोपागंज थाने के नौसेमर का निवासी है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दो जुलाई को सरायलखंसी थाने के बड़ागांव निवासी अजय यादव की मोबाइल सहरोज के पास स्थित पेट्रोलपंप के निकट छीन कर बदमाश भाग गए। दक्षिणटोला थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया।