फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मनरेगा कार्यों में गबन का मामला, पूर्व प्रधान से 2 लाख 82 हजार की वसूली के निर्देश; मचा हड़कंप

Wed, 26 Jun 2024 09:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में मनरेगा कार्य में गबन के मामले में डीएम ने वसूली का निर्देश जारी किया है। मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान सावित्री देवी से 2,82,223 रुपये की वसूली के आदेश दिए।
विज्ञापन
मनरेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बुधवार को विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत जमालपुर में मनरेगा कार्यों में 8 लाख 46 हजार 669 रुपये के गबन का मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान सावित्री देवी से 2,82,223 रुपये की वसूली के आदेश दिए। शेष 5,64,446 रुपये की वसूली दोषी पाए गए तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक से कराए जाने का निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा डीसी मनरेगा को दिया गया। 

विज्ञापन


लोकपाल मनरेगा द्वारा विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत जमालपुर में मनरेगा कार्यो में घपले की शिकायत की जांच में कुल 8,46,669 रुपये के गबन का मामला पाया गया था। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूर्व प्रधान सावित्री देवी से 2,82,223 रुपये वसूली के आदेश दिए। 

इसके अलावा उन्होंने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक से शेष धनराशि की वसूली के भी निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद ग्राम प्रधान सहित निवर्तमान सभी अधिकारी और कर्मचारी में हडकंप मचा रहा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें