फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों दीपों की रोशनी से जगमग हुए देवघर

Mon, 14 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के शीतला मंदिर पर देव दीपावली मेले में सरोवर तट पर दीप जलाते लोग।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली के मौके पर दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से रात भर मंदिर जगमगाते रहे। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में लगे स्टाल पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन पृथ्वी पर देवताओं का अवतरण होता है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्ग से सीधे देवता धरती पर आकर दीपमालाओं का आनंद लेते हैं। 
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा निभाई जाती है। इसी मान्यता के तहत देव दीपावली का पर्व जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर के शीतला माता धाम, ढेकुलियाघाट, मड़ैयाघाट, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में दीपक जलाए गए।  दीपों की रोशनी से मंदिर जगमगा उठे।

ढेकुलियाघाट घाट स्थित मंदिर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री सुरेश कल्यानिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने दीपदान किया। घोसी संवाददाता के अनुसार देव दीपावली के पावन पर्व पर दवा विक्रेता कल्याण समिति के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता के साथ शाम को  पोखरे की घाटों और परिसर में हजारों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। 
विज्ञापन


सिपाह इब्राहिमाबाद संवाददाता के अनुसार रामलीला समिति के तत्वावधान में काली सरोवर पर श्रद्धालुओं ने 5100 दीपक जलाए। दीपों की रोशनी से सरोवर जगमगा उठा। बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार  क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मांदी सिपाह स्थित कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर श्रद्धालुओं ने 2100 दीपक जलाए। पूरा परिसर दीपों की रोशनी से नहा उठा। इस अवसर पर दयाशंकर शुक्ल, श्रवण कुमार, मनोज यादव, रामरतन आदि शामिल रहे।

नदवासराय संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देवलास स्थित सूर्य मंदिर पर श्रद्धालुओं की ओर से 2100 दीपक जलाए गए। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ए ग्रुप में  प्रथम स्थान पर दीपा सोनकर व अंजू सोनकर रही। द्वितीय स्थान पर विशाखा व दीक्षा रही। तृतीय  स्थान पर सुनीता व नंदिता रही। बी ग्रुप में प्रथम स्थान पर मधु मद्धेशिया, द्वितीय स्थान पर शीतल वर्मा तथा तृतीय स्थान पर सेजल गुप्ता रही।

सी ग्रुप में प्रथम स्थान पर शशि प्रताप, द्वितीय स्थान पर साक्षी सोनकर तथा तृतीय स्थान पर वसुंधरा वर्मा रही। मुख्य अतिथि अर्चना उपाध्याय ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम जगह-जगह होना  चाहिए। आज जिस तरह से प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परिचय दिया है वह सराहनीय है।

संगठन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि घोसी के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। हम सब इनकी प्रतिभा को संवारने में लगे हैं। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम है। कार्य क्रम में अधिशाषी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता, रजनीश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, गजलगायक बलवंत सिंह, आकिब सिद्दीकी, लालबिहारी गुप्ता, रमेश सिंह, राजन बरनवाल, गोपाल साहनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें