फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर 20 यूथ का लक्ष्य पूरा हो

Sat, 06 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश ने संगठन को और मजबूत करने का निर्देश दिया। कहा कि हर बूथ पर 20 यूथ तैयार किए जाने हैं। इसे लेकर पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव से लेकर विभिन्न चुनावों में पार्टी को अपनी दमदारी भी दिखानी है। एक जून से 13 जुलाई तक मतदाता सूची का परिवर्तन, संसोधन एवं विलोपन होना है। अंतिम प्रकाशन आठ अगस्त को होना है।


निर्वाचन संबंधित कार्यों में पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी रूचि लें और अपने अपने क्षेत्र की मतदाता सूची को दुरुस्त कराएं। जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने मधुबन में बिजली समस्या पर चिंता प्रकट की।
विज्ञापन



 जिला उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि पिछली सरकार की तर्ज पर जिले के तहसील क्षेत्रों में तैनात कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने उन्हें भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से इस पर विचार करने को कहा। जिलाध्यक्ष ने सभी को चेताया कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की छवि का ध्यान रखें।


 विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुबाष यादव, रामधनी  चौहान, नन्हकू चौहान, सदानंद यादव, लालबहादुर यादव, धीरज राजभर, संजय चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें