फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सिनेशन से छूटे किशोरों के लिए आज लगेगा मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में 15 से 17 साल तक के किशोरों के शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन के लिए चारों तहसील में नौ फरवरी को तहसील में मेगा कैंप लगेगा। मुहम्मदाबादगोहना में टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद, मधुबन में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन, सदर तहसील क्षेत्र में तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ तथा घोसी में सर्वोदय इंटर कॉलेज, घोसी पर मेगा कैंप लगेगा। अब तक जिन किशोर को टीका नहीं लग पाया है, उनको कैंप में लाकर टीकाकरण कराया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर डीएम अरुण कुमार ने चिकित्सा विभाग के अलावा एएसपी, सभी एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए-बीईओ, डीडीओ, डीपीआरओ, सभी बीडीओ को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करेंगे।विद्यालयों पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को तथा ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी एएसपी को दी है। डीआईओएस को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से बात कर छूटे हुए किशोरों की सूची तैयार कर लेंगे। उन बच्चों को इन स्थलों तक ले जाकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराएंगे। सीएमओ से कहा है कि पर्याप्त संख्या में टीम इन विद्यालयों पर समय से पहुंच जाए। उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन भी हो। डीडीओ व डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि इन मेगा कैंप स्थलों पर साफ-सफाई हो जाए। सभी पंचायत सचिव पहले से ही डोर-टू-डोर सर्वे कर रजिस्टर में यह अंकित कर लें कि 15 से 17 वर्ष के कितने बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं। इस कार्य में पंचायत सचिवों का सहयोग सभी प्रधानाध्यापक-अध्यापक करें, यह सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी बीएसए व सभी बीईओ को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें