मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार राय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनसे परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि बार और बेंच के आपसी तालमेल और सामंजस्य से ही वादकारियों और जनता का हित हो सकेगा। कहा कि बार के समर्थन से वह आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय देने का प्रयास करेंगे। कहा कि न्यायिक कार्यो के निपटारे और आम लोगो की भलाई के लिए बार और बेंच को एक दूसरे की भावना का सम्मान करना चाहिए। स्थानीय तहसील बार के अध्यक्ष खालिद जमाल ने कहा कि वह न्यायालयों के न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने को प्राथमिकता देने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता महेंद्र राय, आबिद एजाज, लाल बहादुर, सभ्य पाल, अली इमदाद जैदी महेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, राम पलट राय, सुदर्शन मौर्य, सुधीर श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।