फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर कालेज में सरकार के विरोध में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करते शिक्षक।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कक्षाओं में शैक्षणिक कार्य किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा अधिनियम में कहीं भी प्रात: आठ बजे से सायं साढ़े चार बजे तक विद्यालय का समय नहीं है। पिछले वर्ष एक दिन के अंतराल पर बच्चों को बुलाया जाता था, जिससे कोई समस्या नहीं होती थी। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय उपाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। इन्हें बंधुआ मजदूर नहीं बनाया जा सकता। शिक्षक तो कोरोना महामारी के काल में भी ऑनलाइन शिक्षण कार्य किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों से एजुकेशन एक्ट के विपरीत कार्य नहीं लिया जा सकता। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, भीष्म यादव, अनिल कुमार, विमल, शरद कुमार पांडेय, विवेक कुमार शुक्ल, राम अवध राम, देवानंद राम, सागर वर्मा, सुमित राय, बृजेश राय, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र, विवेक कुमार शुक्ल, शिवानंद, शेखर चंद, कंचन लता पांडेय, अर्चना गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें