मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस के पास बुधवार की रात खड़े ट्रक में बाइक टकराने से यातायात सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। वह वाराणसी के सिगरा के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
वाराणसी के सिगरा निवासी सुनील कुमार सिंह बुधवार की रात ड्यूटी कर अपने आवास की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह एसपी ऑफिस के निकट स्थित पुलिया के पास पहुंचे। अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। घटना की जानकारी होते ही विभाग के काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।