फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुंदरम दुबे के शतक और चार विकेट के बावजूद मऊ हारा, वाराणसी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में आयोजित टी 20 मैच में शाट लगता बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ और एनईआर वाराणसी की सीनियर टीम के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया। इसमें मऊ के सुंदरम दुबे के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एनईआर वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 217 रन बनाए। इसमें आरपी यादव ने 89 रन, सुजल रावत ने 61 रन और रेयांश ने 18 रन का योगदान दिया।
वाराणसी को 36 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। मऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुंदरम दुबे ने चार विकेट लिए। यश रघुवंशी और फरहान खान ने दो-दो विकेट, जबकि मिथुन चौहान ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सुंदरम दुबे ने एक छोर संभालते हुए 112 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई।
राजवीर ने 19 और यश ने 20 रन बनाए। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। एनईआर वाराणसी की ओर से सानिध्य और शैलेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। समीर, अभिनव और दिव्यांश को एक-एक विकेट मिला।
वाराणसी ने यह मुकाबला 45 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरपी यादव को दिया गया। स्कोरिंग आशीष ने की, जबकि मैच के अंपायर प्रवीण और श्रीमांशु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें