फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ से बांद्रा के बीच चलेगी मऊ-बांद्रा टर्मिनेस विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे जिले से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए मऊ-बांद्रा टर्मिनेस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन मऊ से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम सात बजे से रवाना होगी। इसकी जानकारी रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जारी विज्ञप्ति में दी है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए 09099/09100 बांद्रा टर्मिनस-मऊ-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचालन शुरू करने जा रहा है। बताया कि इस ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। बताया कि 09099 बांद्रा टर्मिनस-मऊ सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 13, 20, 27 अप्रैल, 2021 प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 22.25 बजे प्रस्थान कर बोरीवली, वापी, बडोदरा, रतलाम, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, आगरा कैंट, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, जंघई, मड़ियाहूं, जौनपुर, औड़िहार होते हुए मऊ जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में 09100 मऊ-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 15, 22, 29 अप्रैल 2021 प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से शाम सात बजे प्रस्थान कर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बताया कि इस विषेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें