फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निकाह के पांच महीने बाद विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकउथ निवासी विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चकउथ निवासी अब्दुल कैश की पुत्री हुस्नआरा अंसारी उर्फ शाहिस्ता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसका निकाह 24 अक्तूबर 2024 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के भीरा नदवासराय निवासी गुफरान के साथ हुआ था। निकाह के बाद विवाहिता जब ससुराल पहुंची तो, ससुर निजामुद्दीन, सास अफसरी खातून और भसुर इरफान शादी में कम दहेज का आरोप लगाते हुए तीन लाख रुपये नकदी और एक कार की मांग करने लगे। विवाहिता ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी, पिता द्वारा असमर्थता दिखाने पर सभी, बीते नौ फरवरी को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें