फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श में भाभी की गुहार: शादी के बाद भी मायके में रह रही है ननद, सास-ससुर को भड़काकर कराती है कलह

Sun, 23 Jun 2024 05:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News : मऊ जिले में परिवार परामर्श की बैठक में 52 मामले आए, जिसमें 15 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एक विवाहिता ने गुहार लगाई कि उसकी ननद अपने मायके में ही रहती है और सास-ससुर को भड़काकर घर में कलह कराती है। 
विज्ञापन
परिवार परामर्श की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी होने के बाद भी ननद ससुराल में रहने के बजाय मायके में रहती है। वह नियमित रूप से मेरे सास ससुर को भड़का कर विवाद करती है। यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में एक महिला ने सदस्यों के समक्ष लगाई। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति भी उसे घर में नहीं रहने दे रहा है। इस पर सदस्यों द्वारा महिला की ननद को सख्त हिदायत दी गई कि वो अपने ससुराल रहे। साथ ही मायके का घर बर्बाद न करने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में पीड़िता ने बताया कि उसका पति विदेश में है और उनके ही बनाए घर में ससुराल के लोग रहने नहीं दे रहे हैं। महिला ने मांग की उसे ससुराल में हिस्सा चाहिए। इससे पहले सुबह दस बजे से शुरू हुई बैठक में 52 मामले आए, जिसमें 15 मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि चार मामलों में दंपती आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। वहीं सात मामलों को कोर्ट में चलने अथवा प्रार्थिनी की अनुपस्थिति के कारण बंद की गई है। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद तथा एसआई समरजीत यादव ने मामलों का निस्तारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें