Mau News: पुलिस ने इसके पास से पिस्टल, दो कारतूस बरामद किया। पकड़े गए अपराधी पर जिले के अलग-अलग थानों में तेरह मुकदमे दर्ज हैं। घायल अपराधी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. ने बताया कि शहर कोतवाली, एसओजी/ स्वाट/ सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच किन्नूपुर रेलवे अण्डरपास के पास से रात करीब 11 बजे पुलिस ने दो लोगों को आता देख रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर दोनों ने रूकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक के बाए पैर में गोली लगी, वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस ने मौके पास जाकर देखा तो उसकी पहचान टाप टेन शातिर अपराधी (हिस्ट्रीशीटर) अभिमन्यू उर्फ मन्नू पुत्र कन्हैया निवासी हनुमान नगर थाना कोतवाली के रूप में हुई।