फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की गुहार: सात जन्मों तक जीने मरने की खाई कसम, फिर किया प्रेम विवाह; अब साथ रखने से कर रहा इनकार

Sun, 07 Apr 2024 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक पीड़िता ने गुहार लगाई कि उसका प्रेम विवाह हुआ है, लेकिन अब पति उसे घर में रखने से इनकार कर रहा है। 
विज्ञापन
love marriage - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरा पति मुझसे प्रेम विवाह किया है। हमारी शादी मंदिर में हुई थी, अब वह मुझे अपने घर में रखने से इनकार कर रहा है। यह गुहार रविवार को एक पीड़िता ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों के समक्ष लगाई। बताया कि उसका पति उसे घर पर न रखने का तर्क बेरोजगार होना बताता है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसने सात जन्मों तक जीने मरने की कसम खाई थी, अब छह माह के अंदर ही वह मुझसे दूर भाग रहा है। वहीं मौजूद युवक से बातचीत करने के साथ ही परिवार परामर्श के सदस्यों ने दोनों पक्ष को समझाया। इस दौरान पति ने कुछ माह का समय मांगा। जिससे वह रोजगार पाकर आर्थिक स्थिति ठीक कर अपनी पत्नी को अपने साथ रख सके।

इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस बैठक में 37 मामले पेश हुए, जिनमें 14 का निस्तारण हुआ है। इस दौरान सदस्यों को समझाने से चार दंपती आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने को तैयार हुए। जबकि तीन मामलों में विपक्षी द्वारा सूचना भेजने के बावजूद अनुपस्थित होने की वजह से एफआईआर का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं छह फाइलें पक्षकारों की उदासीनता से बंद करने के साथ शेष मामलों में अगली तारीख 21 अप्रैल दी गई। इस मौके पर परिवार परामर्श के सदस्य अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें