फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘नियम है... अंदर नहीं जा सकते...’, पुलिस ने विधायक को नामांकन गेट पर रोका; प्रस्तावक सूची में नहीं था नाम

Fri, 10 May 2024 07:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: मऊ में शुक्रवार को नामांकन के दौरान कलेक्ट्रट परिसर में काफी गहमागहमी रही। सभी गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इसी दौरान विधायक बेदी राम को रोक दिया गया। इसको लेकर उनके समर्थकों ने हल्का विरोध जताया लेकिन विधायक ने अंदर न जाकर मामला संभाल लिया।
विज्ञापन
नामांकन गेट पर विधायक को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर के नामांकन के दौरान नामांकन गेट नंबर चार पर जब गेट के अंदर स भाजपा के विधायक बेदी राम जबरन जाने लगे तो उन्हें पुलिस ने वाहन रोक दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के कढ़ाई के कारण निर्धारित लोग ही नामांकन के लिए अंदर जा सकते हैं। ऐसे में उनका नाम न होने के कारण उन्हें वहां गेट पर ही रोक दिया गया। इसके बाद वहां पर उन्होंने एसपी से अंदर जाने की बात कही लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग का हवाला देकर अंदर जाने से मना कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें