Lok Sabha Election: नामांकन से पूर्व इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं काफिला पुरानी तहसील से निकलकर प्रमुख मार्ग से गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रशासन भी दुरुस्त रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
घोसी लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजीव राय ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा को लेकर प्रशासन के लोग तैनात रहे। पूरे परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
नामांकन पत्र दाखिल के दौरान उन्हीं लोगों को कक्ष में भेजा जा रहा था जिन लोगों का नाम पहले से दिया गया था।
इस दौरान वाहन जुलूस में शामिल सपा, कांग्रेस, भाकपा, माकपा सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता झंडे, बैनर के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस बीच नामांकन जुलूस के मद्देनजर पुलिस के जवान हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजीव राय ने नामांकन किया।