Mau News: मऊ में शुक्रवार को नामांकन के दौरान कलेक्ट्रट परिसर में काफी गहमागहमी रही। सभी गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इसी दौरान विधायक बेदी राम को रोक दिया गया। इसको लेकर उनके समर्थकों ने हल्का विरोध जताया लेकिन विधायक ने अंदर न जाकर मामला संभाल लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर के नामांकन के दौरान नामांकन गेट नंबर चार पर जब गेट के अंदर स भाजपा के विधायक बेदी राम जबरन जाने लगे तो उन्हें पुलिस ने वाहन रोक दिया।
पुलिस ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के कढ़ाई के कारण निर्धारित लोग ही नामांकन के लिए अंदर जा सकते हैं। ऐसे में उनका नाम न होने के कारण उन्हें वहां गेट पर ही रोक दिया गया। इसके बाद वहां पर उन्होंने एसपी से अंदर जाने की बात कही लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग का हवाला देकर अंदर जाने से मना कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।