कोपागंज। उपनिदेशक पंचायती राज राम जियावन ने मंगलवार को ब्लॉक के ग्राम सभा सहरोज तथा खालिसपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहरोज गांव के पंचायत भवन तथा खालिसपुर स्थित सामुदायिक शौचालय में ताला जड़ा देख भड़क गए।
कमी मिलने पर ब्लॉककर्मियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द पंचायत भवन में पंचायत सहायक की भर्ती करने का आदेश दिया। वहीं खालिसपुर में सामुदायिक शौचालय बंद होने और उसमे तैनात मेठ को जरुरी सामानों के लिए पैसा होने के बाबजूद भी पैसा नहीं दिए जाने को लेकर एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सभी विसंगतिया को दूर करने का फरमान जारी किया।
उपनिदेशक पंचायती राज राम जियावन कोपागंज ब्लॉक के ग्राम सभा सहरोज और खालिसपुर गांव के निरीक्षण में पाया कि सहरोज गांव के पंचायत भवन में ताला बंद मिला। पंचायत भवन में ताला बंद होने की बजह ब्लॉक कर्मियों से पूछने लगे। ब्लॉक कर्मियों से पंचायत सहायक की अभी तक भर्ती न होने के बात सुन उन्होंने जल्द से जल्द पंचायत सहायक की भर्ती करने और पंचायत भवन में जरुरी उपकरण लगाने का निर्देश दिया जिससे ग्रामीणों को सरकार के मंशा के अनुरूप लाभ मिल सके। खालिसपुर का निरीक्षण करने के दौरान सामुदायिक शौचालय में ताला जड़ा देख बिफर पड़े। तैनात मेठ के गायब होने पर भड़क गए। तत्काल उन्होंने मेठ को तलब किया और कारण पूछा ,मेठ द्वारा शौचालय के लिए जरुरी सामानों के लिए अभीतक पैसा नहीं उपलब्ध होने के बात कही। एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सभी विसंगतिया को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह ,संजीव सिंह सहित ब्लॉककर्मी मौजूद रहे।