एलआईसी घोसी पर विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : MAU
घोसी। निजीकरण के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहकर नगर के याहिया मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
ज्वाइंट फोरम के तत्वावधान में एलआईसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वेतन समझौता लागू करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बीमा कर्मचारियों ने मांगें पूरी करने की मांग सरकार से की। कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर आरके श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, साहब जान अली, पीके सिंह, संतोष कुमार, आयुष श्रीवास्तव, अर्पण पांडेय, शिवम पांडेय, भानु प्रताप, शुभम चौधरी, रामनिवास, रामआशीष यादव, रामप्रवेश यादव, उग्रसेन सिंह उपस्थित रहे ।