फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक लैंप स्ट्रीट लाइट बढ़ाएगी नगर की सुंदरता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा से हकीकतपुरा तक करीब पांच किलोमीटर तक फोर लेन के डिवाइडर के बीचों-बीच स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। इस पर लाखों रुपये अधिक की धनराशि खर्च होगी। अब गाजीपुर तिराहा से नगर में घुसते ही किसी बड़े शहर जैसा लुक दिखेगा। इसके लिए नगर पालिका मऊ ने योजना भी शुरू कर दी गई है। इस योजना के पूरा होने के बाद यह रूट भी आजमगढ़ मोड़ से राम जानकी मंदिर तक डिवाइडर पर लगे लैंप स्ट्रीट लाइट की सुदंरता की तरह से जगमग दिखेगा।
विज्ञापन

फोरलेन के तहत हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य के तहत सड़क के बीचों बीच डिवाइडर बनाने का काम भी किया जा रहा है। उधर नगर पालिका द्वारा इस कार्य को देखते हुए नगर क्षेत्र के हकीकतपुरा से गाजीपुर तिराहा तक बनने वाले डिवाइडर पर लैंप लाइट स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना में जुट गई है। ऐसा होने पर न केवल सड़क पर उजाला होगा, बल्कि फोरलेन पर लैंप स्ट्रीट लाइट की दूधिया रोशनी बिखरने से सड़क में चार चांद लगेगा। इसके साथ ही छोटी-छोटी दुर्घटनाएं होने से बचेगी। अंधेरा रहने से सड़क पर खडे पशु नहीं दिखाई देते हैं और लोग भिड़ जाते हैं।
इससे हकीकतपुरा, मिर्जाहादीपुरा, सलाहाबाद मोड़, गाजीपुर तिराहा से गाजीपुर, वाराणसी, बलिया, गोरखपुर मार्गों के लिए जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। इस बाबत नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि शहर को खूबसूरत बनाने का प्रयास जारी है। कहा कि इसी क्रम में फोरलेन के तहत बन रही सड़क के डिवाइडर पर लैंप स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है, जल्द ही प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डिवाइडर पर शोभा बढ़ा रही है लैंप स्ट्रीट लाइट
मऊ। नगर पालिका द्वारा वर्ष 2018-19 में राम जानकी मंदिर से लेकर आजमगढ़ तिराहा तक बनाए गए डिवाइडर पर लैंप स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। नगर पालिका ने इस पर करोड़ों रुपये की राशि की है। एक किमी तक लगे लैंप स्ट्रीट लाइट जलने पर रात में यह सड़क बेहद सुंदर दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें