मऊ। कोपागंज ब्लाक के डांडी वार्ड से बीडीसी पद पर चुनाव लड़ रही फरार पचास हजार के इनामी अपराधी लालू की पत्नी रीमा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। रीमा के विरुद्ध किसी ने पर्चा नहीं भरा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच हुई। जांच के बाद जारी सूची पर यह पता चला कि कोपागंज ब्लाक के वार्ड संख्या 67 पिछड़ी सीट से रीमा यादव के विरुद्ध कोई प्रत्याशी नहीं है। रीमा के पति विनोद उर्फ लालू यादव हत्या सहित कई मामलों में वांछित और फरार है। पुलिस ने उसके ऊपर पचास हजार का ईनाम घोषित किया है। डांडी वार्ड से लालू की पत्नी रीमा के खिलाफ किसी ने पर्चा नहीं भरा है जिससे उसका निर्विरोध होना तय है। डांडी गांव से प्रधान पद पर छह प्रत्याशी हैं।