फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी प्रस्तावक ने प्रस्ताव वापस लेने का दिया प्रार्थनापत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक मुख्यालय पर जांच के दौरान मंगलवार को जवाहिरपुर नेमड़ाड से बीडीसी के प्रत्याशी के प्रस्तावक ने अपना प्रस्ताव वापस लेने के लिए शाम पांच बजकर आठ मिनट पर प्रार्थना पत्र दिया। आरओ ने समय सीमा समाप्त होने की बात कहकर उच्चाधिकारियों से दिशानिर्देश लेने को कहा।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर 72 जवाहिरपुर नेमडाड से कुल तीन प्रत्याशी मैदान में है जिनमें हेमंत यादव भी हैं। मंगलवार को शाम 5:08 बजे हेमंत कुमार यादव के प्रस्तावक रोहित कुमार अपना प्रस्ताव वापस लेने के लिए ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर आरओ को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस बात की जानकारी हेमंत कुमार एवं उनके समर्थकों को हुई ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रस्ताव वापस ले रहे व्यक्ति से इसका कारण पूछा तो विपिन कुमार ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हेमंत कुमार ने एक असरदार नेता पर विपिन कुमार से पर्चा वापस कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस संबंध में आरओ हर्ष कुमार का कहना है कि प्रस्ताव वापस होने का निर्धारित समय 5 बजे तक था लेकिन 5 बज कर 8 मिनट पर विपिन कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर प्रस्ताव वापस लेने की बात कही। इसके चलते उनके प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें