बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवान रमाशंकर यादव आजमगढ़ और सदानंद यादव मऊ को हाथ मिलवा कर उद्घाटन करते प्रधान रामगोपाल यादव और अन्य लोग।
रानीपुर ब्लाक के बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में रविवार को विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मऊ जिले के साथ साथ गाजीपुर, बनारस और आजमगढ़ के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती में सबसे छह हजार रुपया इनाम राशि की कुश्ती पूर्व आजमगढ़ केशरी रमाशंकर पहलवान और सदानंद पहलवाल भलया मऊ के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान बड़ागांव रामगोपाल यादव ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान करीब 30 जोड़ी कुश्ती हुई। जिसमें पहलवालों ने अपना दमखम दिखाया। पहली कुश्ती धर्मेन्द्र पहलवान बनारस और अनिल पहलवान मऊ के बीच हुई।
जिसमें जोरदार मुकाबला हुआ। लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं पांच हजार इनाम राशि की कुश्ती सरविंदर भलया अखाड़ा मऊ और अशोक पहनवान वाराणसी के बीच हुई। जिसमे ंकुल पांच मिनट में दोनों पहलवानों ने अपना-अपना दांव लगाया। लेकिन कुश्ती बराबरी पर रही। सबसे बड़ी कुश्ती छह हजार इनाम राशि की पूर्व केशरी आजमगढ़ रमाशंकर पहलवान और सदानंद भलया अखाड़ा मऊ के बीच हुई। जिसमें जबरदस्त मुकाबला हुआ। यह कुश्ती छह मिनट की हुई। लेकिन बराबरी पर समाप्त हुई।
सपा नेता श्रवण यादव ने कहा कि बीते कई वर्षो से गांव में कुश्ती दंगल की यह परंपरा चली आ रही है। इस मौके पर सुदामा यादव, जितेन्द्र सिंह, सिंटू राय, ग्राम प्रधान मुकेश राय, बीर बहादुर याद, दिनेश यादव, संजय पांडेय, शंकर पहलवान, सुबाष यादव, हवलदार आदि रहे।