मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। वलीदपुर के पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को साइबर अपराध और धोखाधड़ी के केस में शनिवार को कर्नाटक पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर साथ ले गई है।
वलीदपुर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति मोहम्मद अहमद उर्फ अली के खिलाफ कर्नाटक में साइबर अपराध के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को कर्नाटक पुलिस स्थानीय कोतवाली में पहुंची और पुलिस की मदद से मोहम्मद अली को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि मुहम्मद अली का एक बेटा विदेश में रहता है और साइबर अपराध के माध्यम से कर्नाटक के किसी व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी की। उक्त रकम मोहम्मद अली के खाते में ट्रांसफर की गई। इसको लेकर कर्नाटक में मुकदमा दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस सक्रिय हुई और शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पहुंचकर मोहम्मद अली के वांछित होने की जानकारी देकर हिरासत में ले लिया बताया जाता है। मुहम्मद अली का एक बेटा इन दिनों कंबोडिया में है और वहीं से धोखाधड़ी और साइबर अपराध के माध्यम से ठगी कर 10 लाख रुपये अपने पिता के खाते में ट्रांसफर कराया था।
नगर पंचायत अध्यक्ष पति के बेटे का एक वीडियो इन दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ ऑटोमेटिक मशीन गन से फायर कर रहा है। वहां कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे हैं। जाकिर अली के नाम से पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो कंबोडिया में किसी पहाड़ी और निर्जन स्थान पर शूट किया गया है।
शनिवार को कर्नाटक पुलिस ने वलीदपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मोहम्मद अली को किसी धोखाधड़ी कर डिजिटल पेमेंट के मुकदमे में वांछित होने का हवाला देकर हिरासत में लिया है। वहां इनके विरुद्ध साइबर अपराध के माध्यम से ठगी कर डिजिटल भुगतान के मामले में कोई मुकदमा दर्ज है। कर्नाटक पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। -रवींद्रनाथ राय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना।