फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंत्रोच्चार कर 22 दिन के नवजात को खौलते दूध और घी से कराया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझी(मऊ)। पूजा के नाम पर रविवार को 22 दिन के बच्चे को खौलते दूध और घी में स्नान कराने का वाकया सामने आया है। मामला दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोफा गांव का है। जहां काशी दास बाबा की पूजा में जनसैलाब उमड़ा।
विज्ञापन


पंडित त्रिभुवन पांडेय ने विधि पूर्वक मंत्रोच्चार कर पूजा संपन्न करायी। पंथी अखिलेश यादव उर्फ बलाई महाराज ने आग प्रज्ज्वलित कर खौलते हुए दूध से स्नान किया। वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित हुए जब पंथी ने 22 दिन के नवजात शिशु को खौलते हुए घी और और दूध से स्नान कराया। उन्होंने पांच वर्ष से छोटे कई बच्चों के पेट पर खप्पर में जलती हुई आग को रखकर सिद्ध शक्ति को साबित किया। श्रद्धालुओं द्वारा नारायण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रमणि यादव, यदुनंदन यादव, सर्वेश कुमार यादव, राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्रवंशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शंकर यादव, प्रधान रामबचन यादव, ब्लाक प्रमुख राजू राय, शंकर मिश्रा, रामू यादव, जितेंद्र आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें