फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिल उठे चेहरे

Wed, 24 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में बुधवार को मानसून ने आखिरकार दस्तक दी। सुबह से ही दिन में काले घने बादल छाए हुए थे। इन बादलों ने आसमान पर आकर्षक प्रतिबिंब बना दिया था। जिसे बहुत से लोग अपने कैमरे में कैद करने के लिए लालायित रहे। बुधवार की दोपहर में अचानक मौसम बदला। इस बीच तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। इस बारिश के साथ ही किसानों की चिंता थोड़ी कम हो गई है।हालांकि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह पानी इकट्ठा हो जाने के का लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस सीजन की पहली बारिश ने अधिकतर लोगों का आनंदित कर दिया। युवाओं ने बारिश में भींगकर लुफ्त उठाया। जून के आखिरी सप्ताह में बारिश होने के बाद अब किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें काफ हद तक हट गई हैं। आसमान में घने काले बादल दिखने के बाद सभी का मन हर्षित हो उठा। दोपहर में अचानक धूल भरी आंधी आने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लेकिन बारिश होने के बाद लोगों ने काफी तरावट महसूस की। बारिश होने के बाद मौसम खुशनुमा होने पर सदर चौक, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चांदपुरा, संस्कृतपाठशाना आदि स्थानों पर उपर काफी लोगों की भीड़ मौसम का आनंद लेती दिखी। बारिश होने से रोजेदारों में खासी खुशी है। तेज धूप, गर्मी और उमस के मौसम में रोजा रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बुधवार को हुई बारिश ने रोजेदारों को कुछ राहत मिली। युवाओं ने बारिश में भींगकर आनंद उठाया।
वहीं बच्चों ने अपने अपने तरीके से बारिश का लुत्फ उठाया। बारिश होने के बाद उमस और गर्मी कुछ हद तक समाप्त हो गई। बुधवार की रात आसमान में बादल और हल्की बारिश से लोगों ने गुरुवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

हालांकि दूसरी तरफ शहर के लेकर गांव तक में जगह-जगह पानी एकत्र हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  जगह-जगह नालियों के जाम होने देर तक  पानी लगा रहा। लोग पालिका कर्मियों और जिम्मेदारों को इसे लेकर कोसत रहे। लोगों का कहना था कि बारिश शुुरु होने से पहले ही पानी निकासी का इंतजाम किया जाना चाहिए, लेकिन हर वर्ष सिर्फ दावे ही किए जाते हैं। जिसकी पानी बरसने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें