फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील महल को पर्यटन स्थल केरुप में किया जाए विकसित

विज्ञापन
नगर के नरईबांध स्थित झील महल रेस्टोरेंट।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका द्वारा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 स्थित झील महल को नगर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। एक हेक्टेयर से ज्यादा जगह वाले इस स्थान पर बने पोखरी को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर इसका जीर्णोद्धार कर इसे नगर के पर्यटन स्थल रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा बजट के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। यहां से बजट स्वीकृत होने के बाद इसे नए पर्यटन स्थल के रूप में बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगर सब कुछ सहीं रहा तो कलेक्ट्रेट मोड़ से महज कुछ मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 किनारे प्राइम लोकेशन वाला झील महल नगर के नए पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाएगा। नगर पालिका द्वारा इस जगह पर बनी पोखरी को अमृत सरोवर योजना के तहत चिह्नित करने की योजना तैयार की है। साथ ही इस स्थान स्थान को ओर आकर्षक लुक देने के लिए इसे बेहतर साज-सज्जा के साथ बच्चों के लिए झूलों के साथ ओपन जिम बनाने की योजना है। साथ ही रात के समय यह स्थान दूर से आकर्षक रूप में दिखें तो यहां विभिन्न रंग बिंरगी स्ट्रीट लाइटों के साथ दूसरे बिजली उपकरण से लैस करने की योजना है।
आगामी समय में झील महल को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे बाहरी लोगों के यहां आने जाने आय भी बढ़ेगी। यह पर्यटन स्थल नगर ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। यहां नए ढंग से निर्माण के साथ साथ यहां की सड़कें, बिजली की व्यवस्था को भी सही किया जाएगा। - दिनेश कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें