कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते सीडीओ राम सिंह वर?
- फोटो : MAU
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में संस्थागत प्रसव एवं जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी चिकित्सको को निर्देश दिया कि जनपद में एक हजार के मुकाबले जिन 621 टीबी मरीजों के देखरेख के लिए उन्हें गोद लिया गया है, उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए किन-किन दवाओं, पोषक तत्वों की आवश्यकता है उसे विशेष ध्यान दें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन सीएससी, पीएससी के अंतर्गत प्रसव की स्थिति ठीक नहीं है, सुधार लाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर बनाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन दुबे ने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जनपदीय यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकार उपस्थित रहे।