फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील महल रेस्टोरेंट, पार्क और तालाब का होगा सुंदरीकरण्ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर के निकट गाजीपुर रोड स्थित झील महल रेस्टोरेंट, पार्क और तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीर्णोद्धार करने के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के निकट गाजीपुर रोड स्थित झील महल रेस्टोरेंट, पार्क एवं तालाब नगर के पॉश इलाके में है। इसका ठीक ढंग से देखभाल न होने से यह स्थल पिछले कई वर्षों से उपेक्षित पड़ा था। जिलाधिकारी ने इसको संज्ञान में लेते हुए इसके जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिए। ताल एवं पार्क राजस्व विभाग की जमीन में स्थित है। जिलाधिकारी ने इसे तत्काल नक्शा बनाकर नगरपालिका को हस्तांतरित कर इसके जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के निर्देश दिए, जिससे इसका उपयोग पर्यटन के लिए भी किया जा सके। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
तालाब में होगी बोटिंग की व्यवस्था
जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल इसके साफ सफाई की व्यवस्था करें साथ ही पार्क में बेंच, लाइट एवं पौधरोपण का कार्य प्रारंभ कर दें। इस स्थल के सुंदरीकरण होने से नगरवासियों को अच्छे रेस्टोरेंट एवं पार्क में जाने का मौका मिलेगा। जिलाधिकारी ने तालाब के सुंदरीकरण के उपरांत बोटिंग की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिससे यहां आने वाले लोगों को मनोरंजन के भी साधन उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें