फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की मांग को लेकर निवेशकों ने काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय बाजार से सटे बस्ती मुहल्ला स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर अपने बकाए भुगतान को लेकर शनिवार को निवेशकों ने जमकर बवाल किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा नेता हरेंद्र कुमार प्रजापति के नेतृत्व में निवेेशकों ने जमा धन के भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को सुबह 10 बजे बवाल करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पाईपाई जोड़ कर फाइनेंस कंपनी में अपना रकम निवेश किया था, और जब उनके बीमारी ,पुत्री की शादी तथा अन्य जरूरत का समय आया तो प्रबंधन ने उन्हें टालमटोल की नीति अपना लिया। जिसकी वजह से उनके समक्ष कई तरह की कठिनाइयां सामने आ रही है।
इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों से बात करने के बाद एक लिखित करारनामा हुआ। जिसमें सेक्टर वर्कर अनिल कुमार यादव ने कहा कि 17 जनवरी 2022 से कार्यालय से भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसमें डेली, मासिक और फिक्स डिपाजिट के निवेशकों को भुगतान देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही निवेशक वहां से हटे। इस अवसर पर हरेंद्र कुमार प्रजापति, डॉ. अभिमन्यु सिंह, विनोद कुमार गुप्त, भगवानदास गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, डॉ. सिद्धार्थ आनंद, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा ,महामंत्री ज्योतिश्वर सिंह झल्लू, बंधु लाल साहू ,देवंती देवी प्रमुख थे।
पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ, और जब सेक्टर वर्कर अनिल कुमार यादव ने लिखित रूप से निवेशकों को आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। लगभग तीन घंटे तक सहारा कार्यालय के बाहर हंगामा होता रहा। प्रबंधन द्वारा 17 जनवरी 2022 से भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें