फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में बैंक महिला कर्मचारी सहित मिले दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में एकबार फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला बैंककर्मी सहित दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इस तरह से बीते 48 घंटे में जिले में पुन: चार मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग सकते में है। बुधवार को मिले दोनों संक्रमितों को उपचार के लिए होम आईसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 592 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें नगर के सहादतपुरा स्थित एक बैंक में कार्यरत महिला कर्मी की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली।जबकि लैब से आई 213 संदिग्धों की रिपोर्ट में फतेहपुर मंडाव ब्लाक के करमपुर गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित मिली।बीते मंगलवार को भी दो नए मरीज मिले थे। दो दिनों में चार मरीज मिलने से अब कुल मरीजों की संख्या 3021 पहुंच गई है।इसमें 2978 मरीज रिकवर हो चुके है, 39 मरीजों की मौत हो चुकी है।सक्रिय चार मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
जिस प्लेन से की यात्रा उसमें एक मिला संक्रमित
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीते 14 मार्च को सिपाह इब्राहिमाबाद निवासी एक व्यक्ति जो कि विदेश से वापस लौटा है। व्यक्ति जिस प्लेन में सवार होकर आया है, उसमें एक यात्री की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। इसकी जानकारी होने पर मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया। बताया कि व्यक्ति अभी अपने गांव नहीं पहुंचा है, उसके पहुंचते ही टीम वहां पहुंचकर उसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें