मऊ। होली पर मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को विभाग की टीम ने दूधियों को निशाने पर रखा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने नगर के दो जगहों से तीन दूधियों के दूध का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा।
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, रामानंद, जयहिंदराम की टीम सबसे पहले बकवल मोड़ पहुंची। टीम ने यहां से नंदलाल यादव, शिवदान से भैंस का दूध का नमूला लेने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम फातिमा अस्पताल के पास पहुंची। टीम ने यहां वीरेंद्र यादव की टंकी से दूध का नमूना लिया। दूधियों को लेकर चलाए गए अभियान से दूधियों में हड़कंप की स्थिति रही।