फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष ने सदस्यों को किया सम्मानित

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित करतीं अध्यक्ष मीना अग्रवाल। स्रोत- स्वयं - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में शुक्रवार की रात थैंक्सगिविंग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं क्लब की सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीना अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन पूरे वर्ष की उपलब्धियों, सेवा कार्यों, सहयोग और आपसी प्रेम का उत्सव बन गया है।
कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पूरा सभागार सौहार्द, उल्लास एवं आत्मीयता से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति अग्रवाल और डॉ. रुचि अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

वहीं अध्यक्ष मीना अग्रवाल की पूरी टीम ने उनके प्रति अपने प्रेम, सम्मान और आभार को व्यक्त करते हुए उनकी सुंदर तस्वीर से सुसज्जित एक आकर्षक स्मृति-चित्र उन्हें भेंट किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. उषा आर्या, डॉ. प्रमोदिता और सुनीता पाल रहीं। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्याएं डॉ. आशा खत्री, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. रुचिका मिश्रा, वेनू अग्रवाल, पूनम गुप्ता, शरद टंडन उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें