फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसानों की महापंचायत आज, मुआवजे के मुद्दे पर नगर विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के विवाद को लेकर पांच गांवों के किसानों की रविवार को ग्राम सभा शहरोज स्थित पंचायत भवन में महापंचायत होगी। महापंचायत में किसान आगामी आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के विवाद को लेकर डाड़ी, रेवरीडीह, शहरोज, मेघई, मुहम्मदपुर शहरोज सहित पांच गांवों के किसान महीनों से आंदोलनरत हैं।
किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं और उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर किसानों ने सामूहिक रूप से नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इस बीच नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों की शिकायतों का संज्ञान लेने और उचित मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।
रविवार को शहरोज पंचायत भवन में होने वाली महापंचायत के मद्देनजर किसान आगे के आंदोलन को सफल बनाने की कार्ययोजना बनाने में जुटे रहे। किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें