फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नई बसों में स्क्रीन पर मिलेगी स्टॉपेज की जानकारी, एनाउंसमेंट भी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अब ग्रामीण और लंबे रूट पर रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ड्राइवर और कंडक्टरों से बस का लोकेशन नहीं पूछनी पड़ेगी। बसों में लगी स्क्रीन पर ही स्टॉपेज की जानकारी मिलेगी, इसके साथ ही एनाउंसमेंट भी होगा। जिससे रात के समय लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

यह सुविधा अब तक दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, बंगलौर जैसे महानगरों में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों में थी। पूर्वांचल में वाराणसी और गोरखपुर में चलने वाली बसों में भी ये सुविधा है। मऊ डिपो को जल्द ही 20 साधारण, दो एसी बसें और दोहरीघाट डिपो को 10 साधारण रोडवेज बसें मिलने वाली हैं। मऊ डिपो की 22 बसों में से तीन बस दिल्ली, तीन आगरा, दो झांसी, दो बस बरेली जाएगी।
मऊ-सोनौली-वाराणसी रूट पर दो, मऊ-कानपुर-बलिया चार, अंबेडकर-बस्ती-टांडा रूट पर एक, एक बस गोरखपुर होते हुए सिद्धार्थनगर जाएगी। इस तरह 11 रूट प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मऊ रोडवेज बस स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे राजेश मिश्रा, निकुंभ सिंह और सरिता ने बताया कि महानगरों की तरह मऊ से चलने वाली बसों में ऐसी सुविधा मिलना सराहनीय है। गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यशवंत उनकी पत्नी मीरा और उज्बैक ने कहा कि रोडवेज की बसों में स्क्रीन पर स्टॉपेज की जानकारी मिलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
महानगरों की तर्ज पर मऊ डिपो को भी मिलने वाली नई बसों में स्क्रीन पर हर स्टॉपेज की जानकारी मिलती रहेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। रात में सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। - हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें